COVID-19 सेंटर में बदला गया दिल्‍ली का फिरोज शाह कोटला मैदान

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बात अगर बीते सिर्फ एक दिन की करें तो संक्रमण में सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 हजार 611 नए मामले सामने आए हैं और करीब 140 लोगों की मौत हो गई है। इधर दिल्‍ली से प्रवासी मजदूरों का पलायन भी जारी है। भारी भीड़ को देखते हुए पिछले तीन दिनों से फिरोज शाह कोटला स्‍टेडियम को कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के प्रवासी मजदूर रुके हुए हैं। यहीं से स्‍क्रिनिंग और रजिस्‍ट्रेशन के बाद उन्‍हें बस में बैठाकर रेलवे स्‍टेशन के लिए रवाना किया जा रहा है।

COVID-19 सेंटर में बदला गया दिल्‍ली का फिरोज शाह कोटला मैदान

दिल्‍ली की तरफ से 1959 से लेकर 1973 के बीच फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट खेल चुके रिटायर्ड कर्नल विजय भूषण ने बताया कि उन्‍हें अभी तक ऐसा कोई वाक्‍या नहीं याद जब स्‍टेडियम को प्रवासियों के लिए खोला गया हो। उन्‍होंने कहा कि ऐसा पहली बार सुनने में आया है कि स्‍टेडियम को मजदूरों का घर बना दिया गया हो। आपको बता दें कि मंगलवार को स्‍टेडियम से 2500 मजदूरों को सैनेटाइज प्रक्रिया के बाद स्‍टेशन के लिए रवाना किया गया था।

डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, "हमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में और अधिक मजदूरों को यहां लाया जा सकता है।" "हमें दिल्ली सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक दिन पहले 15 मिनट का नोटिस दिया गया था। उन्‍होंने बताया कि पहले दिन हमें 500 लोगों के लिए 10 बसें मिलीं। फिर से शाम को 10 और बसें आईं। उन्‍होंने कहा कि बिजली वाले से लेकर प्‍लंबर तक, हमारा पूरा स्‍टाफ ड्यूटी पर तैनात है। मनचंदा ने कहा कि स्‍टेडियम के ड्रेसिंग रूम और मैदान को सीमा को मजदूरों से दूर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+