डरा रहा कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, अब दिल्ली AIIMS ने जारी की नई गाइडलाइन

Covid-19 JN.1 variant Guidelines: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नई गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली एम्स ने अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध या पॉजिटिव कोरोना मरीजों के लिए बुधवार (27 दिसंबर) को दिशानिर्देश जारी किए हैं।

एम्स ने ये नई गाइडलाइन दिल्ली में कोविड-19 के नए वैरिएंट जेएन.1 का पहला मामला दर्ज होने के बाद जारी किया है। एम्स निदेशक ने आपातकालीन विभाग में एक कोविड स्क्रीनिंग आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) खोलने का भी निर्देश दिया है। जबकि एक वार्ड में 12 बिस्तर गंभीर रूप से बीमार रोगियों के अस्पताल में भर्ती करने के लिए तैयार किए जाएंगे।

Covid-19 JN.1 variant Guidelines

निर्देश में कहा गया है कि गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI)जैसे लक्षणों वाले रोगियों को कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसमें लगातार बुखार या खांसी जैसे लक्षणों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

COVID Directives at AIIMS: एम्स की कोविड गाइडलाइन्स

  • एम्स के सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नामित वार्डों में कोविड-19 ​​पॉजिटिव रोगियों के प्रबंधन के लिए प्रावधान करें।
  • गंभीर रूप से बीमार कोरोना रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए C6 वार्ड में 12 बिस्तर रखे जाएंगे।
  • आपातकालीन विभाग में एक स्क्रीनिंग ओपीडी मरीजों में कोविड जैसे लक्षणों का आकलन करेगी और मेडिकल जरूरतों के आधार पर उनका टेस्ट करेगी।
  • नए निजी वार्ड में 1 से 12 नंबर तक के कमरे कोविड-पॉजिटिव कर्मचारी स्वास्थ्य योजना (ईएचएस) लाभार्थियों के अस्पताल में भर्ती होने के लिए निर्धारित किए जाने हैं।
  • एयर फिल्टर स्थापित करने के लिए इंजीनियरिंग कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+