कोरोना का कहर: बीते 24 घंटों में 666 लोगों की मौत, नए मरीजों की संख्या 16 हजार के पार
कोरोना का कहर: बीते 24 घंटों में 666 लोगों की मौत, नए मरीजों की संख्या 16 हजार के पार
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में शनिवार (23 अक्टूबर) को बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार शनिवार (23 अक्टूबर) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 666 लोगों की मौत हुई है। देश में इस वक्त एक्टिव कसों की कुल संख्या 1 लाख 73 हजार 728 है। देश में इस वक्त एक्टिव कसों की कुल संख्या 1 लाख 73 हजार 728 है। जो 233 दिनों में सबसे कम है।
Recommended Video

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,01,30,28,411 (101.30 करोड़) है। भारत में बीते 24 घंटों में 68 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई है। देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।
कोरोना रिकवरी रेट 98.16 फीसदी है, जो मार्च 2020 से अधिक ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 17,677 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना रिकवरी की कुल संख्या 3, 35, 32, 126 है।
देश में एक्टिव केस कुल संक्रमण केसों की संख्या एक प्रतिशत है। देश में कोरोना रेट 0.51 फीसदी है। जो मार्च 2020 से कम है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 1.24 फीसदी है। ये पिछले 29 दिनों में 2 प्रतिशत से भी कम है।
वहीं डेली पॉजिटिव रेट 1.20 प्रतिशत है। जो 19 दिनों से 2 फीसदी से कम हैं। देश में अब तक 59.84 करोड़ से अधिक कोरोना जांच की गई है।
देश में कोरोना का सबसे अधिक केस केरल से आ रहा है। केरल में कोरोना से अब तक 27,765 लोगों की मौत हुई है। 22 अक्टूबर को 563 लोगों की मौत हुई है। केरल सरकार ने बताया कि 21 अक्टूबर तक राज्य में कोविड से कुल 27,202 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications