पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने कहा- कोरोना के 70 प्रतिशत मामलों में लक्षण नहीं
कोलकाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कुल 456 केस आए हैं जिसमें से 362 एक्टिव मामले हैं। राज्य में अब तक 79 लोग ठीक हुए हैं जबकि 15 लोगों की जान चली गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से लगभग 70 प्रतिशत लोगों में इसके लक्षण सामने नहीं आए हैं।

ऐसे में डॉक्टर्स की भी चिंता बढ़ी है कि आखिर वे इस संक्रमण की पहचान किस तरह करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश में 4 मई से लॉकडाउन खुल जाता है तो यह एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 58 नये मामले सामने आये हैं।
कोरोना से देश में स्थिति बहुत बिगड़ी नहीं है: ICMR
ICMR की तरफ से यह बताया गया कि आज जबकि हम लॉकडाउन के एक माह पूरे कर चुके हैं, मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम कहां हैं। आज हम पांच लाख टेस्ट कर चुके हैं, जो पर्याप्त भले ही ना हो, लेकिन अगर विश्व से हम इसकी तुलना करें, तो हम यह पायेंगे कि अमेरिका में जहां पांच लाख टेस्ट के बाद 88 हजार मरीज थे, हमारे यहां बीस हजार है। हम कोरोना के खिलाफ जिस रणनीति पर काम कर रहे हैं, वह सफल होता दिख रहा है। टेस्टिंग की हमारी रणनीति है। हमारी रणनीति यह है कि लोगों को अस्पताल ना आना पड़े, इसलिए हमने सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पालन किया है।
24 घंटे में देश में 1409 मामले सामने आये
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1409 केस सामने आये हैं और 308 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज हमारे पास 12 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोई केस नहीं आया है। वहीं 78 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई केस सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications