देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 15754 नए मरीज

नई दिल्ली, 19 अगस्त। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में 15754 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15220 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 101830 है, जबकि डेली पॉजिटिविटी दर 3.47 फीसदी है। बता दें कि 18 अगस्त को कोरोना के 12608 नए मामले सामने आए थे।

corona

Recommended Video

      Covid-19 India Update: देश में फिर बढ़ रहे मामले, आज 15,754 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी | *News

      अभी तक देश में कोरोना के 43685535 मामले सामने आ चुके हैं जिसमे से 98.58 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। आज देश में कोरोना के एक्टिव केस में पिछले 24 घंटों में 487 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। देश में कोरोना से अभी तक 527253 लोगों की मौत हो चुकी है। आईसीएमआर के अनुसार 881873052 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। गुरुवार को 454491 सैंपल की जांच की गई थी।

      दिल्ली में 1964 मामले सामने आए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 9.42 फीसदी है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 1990355 पहुंच गई है और 26408 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 1652 नए मामले सामने आए थे। मंगलवार को 917 मामले सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी।

      बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ टेड्रोस गेब्रेसियस ने कोरोना को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, जोकि चिंता की बात है। आप भले ही कोरोना से थक गए होंगे लेकिन कोरोना आपसे नहीं थका है। WHO चीफ ने कहा कि हमे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, इसे लेकर निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+