भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख के पार पहुंची, अब तक 27 हजार से ज्यादा मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 11 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, रविवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,106,135 हो गई है और अब तक कुल 27,428 जानें इस वायरस से गई हैं। देश में फिलहाल एक्टिव मरीज 3,85,257 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 6,93,450 है।देश में महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा तीन लाख, 10 हजार केस हैं। इसके बाद तमिलनाडु में एक लाख 70 हजार, दिल्ली में 1 लाख 22 हजार, कर्नाटक में 64 हजार, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 49 हजार कोरोने के मामले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 10.77 लाख पार, 38,902 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus cases in india cross 11 lakh death toll tops 27 thousand

    देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख के आंकड़े को पार गई थी और रविवार को 11 लाख केस हो गए हैं। ऐसे में 10 से 11 लाख केस होनें सिर्फ तीन दिन लगे हैं। बीते कई दिनों से देश में लगातार 30 हजार से ज्यादा मामले हर रोज आ रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना से मौत की दर दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले कम है जो कि एक राहत की बात है। भारत में कोरोना से मौत की दर 2.49 पर है। जो कि दुनिया में सबसे कम है।

    दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। दुनिया में कोरोना के करी एक करोड़ 44 लाख मामले हैं। जिसमें अमेरिका में 38 लाख से ज्यादा तो ब्राजील में 20 लाख से ज्यादा मामले हैं। इसके भारत में 11 लाख से ज्यादा केस हैं। इन तीन देशों में दुनिया के करीब आधे मामले हैं। इसके बाद रूस में साढ़े सात लाख केस हैं। पांचवे नंबर पर साढ़े तीन लाख मामलों के साथ साउथ अफ्रीका है।

    देश में कोरोना से मौत की दर 2.5 फीसदी से नीचे पहुंची, दुनिया में सबसे कम: स्वास्थ्य मंत्रालय

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+