देश में बीते 24 घंटों में कोरोना केसों में 23.7% बढ़ोतरी, 2,628 नए मामले, 18 की हुई मौत

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना केसों में 23.7% बढ़ोतरी, 2,628 नए मामले, 18 की हुई मौत

नई दिल्ली, 26 मई: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। 25 मई की तुलना में गुरुवार (26 मई) को 23.7 प्रतिशत अधिक कोविड-19 के केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,628 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में कोविड-19 से 18 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 15 हजार 414 है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,167 मरीज ठीक हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates:भारत में बीते 24 घंटे में 2,628 नए केस दर्ज | Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5.24 लाख के पार

    देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5.24 लाख के पार

    देश में कुल कोरोना केसों की संख्या 4,31,44,820 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,26,04,881 हो गई है। देश में कोविड-19 से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 5,24,525 है। कोरोना एक्टिव केस कुल केसों का 0.03% है।

    किस राज्य में सबसे अधिक कोरोना केस

    किस राज्य में सबसे अधिक कोरोना केस

    भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं ।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन पांच राज्यों से 79.66 प्रतिशत नए मामले सामने आए और अकेले केरल 28.42 प्रतिशत नए मामलों के लिए जिम्मेदार था। केरल से जहां 747 मामले दर्ज किए गए, वहीं 470 मामले महाराष्ट्र से आए है। दिल्ली से 424, हरियाणा से 245 और कर्नाटक से 208 कोविड-19 के मामले दर्ज किए हैं।

    भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 192.82 करोड़ के पार

    भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 192.82 करोड़ के पार

    भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 13,13,687 कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,92,82,03,555 करोड़ है। वहीं देश में बीते एक दिनों में 4 लाख 52 हजार 580 कोरोना सैंपल की जांच की गई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+