कोरोना वायरस: यूपी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए शेयर किया मजेदार मीम, लिखा- दूर से देखा तो......
लखनऊ। खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी की फिलहाल ना तो कोई दवा है और ना ही इलाज। कोरोना से बचने का सबसे अहम तरीका सोशल डिस्टेंसिंग और घरों में रहना है। फिलहाल पूरी दुनिया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोशिश कर रही है। इस परिदृश्य में ट्विटर पर पुलिस विभाग लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए क्रिएटिव और असरदार पोस्ट शेयर कर रही है। जिससे लोगों को और अधिक जागरूक बनाया जा सके।

उत्तर प्रदेश की इमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम- कॉल 112 ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर एक मजेदार जोक्स शेयर किया है। कॉल 112 ने समझदार व्यक्ति लिखकर एक फोटो शेयर की है। जिस पर लिखा है कि, दूर से देखा तो.... फिर मैं पास गया ही नहीं... आखिर फिजीकल डिस्टेंसिंग चल रहा है भाई। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे लेकर मजेदार रिप्लाई कर रहे हैं।
यूजर्स कॉल 112 के इस मीम पर लिख रहे हैं कि, वाह पुलिस तो शायर बन गई है। दुनिया के तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञ संगठन जैसे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस और अमरीका का सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल यही सलाह दे रहे हैं कि आप भीड़ भाड़ से दूर रहें यानि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लेकिन, अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इन मशविरों और एडवाइजरी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। न ही अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रख रहे हैं।
मज़े की बात ये है कि अगर आप लोगों से पूछें कि कोरोना वायरस की रोकथाम कैसे हो सकती है, तो वो आपको उपाय भी बता देंगे कि हाथ नियमित रूप से धोएं। मास्क पहनें और लोगों से दूर रहें।












Click it and Unblock the Notifications