कोरोना वायरस: 70 फीसदी असरदार है ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन, ट्रायल में मिले शानदार रिजल्ट
कोरोना वायरस: , ट्रायल में मिले शानदार रिजल्ट
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाव में 70 फीसदी तक असरदार है। कंपनी की ओर से सोमवार को कहा गया है कि तीसरे फेज के ट्रायल में पता चला है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में 70 फीसदी से ज्यादा प्रभावकारी है। वहीं दो डोज के रेजीमेन में दिखा है कि यह 90 फीसदी असरकारक है। एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड ने कहा है कि आधी डोज में दिए जाने पर वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी रही। पूरी डोज दिए जाने पर 62 फीसदी और फिर दो फुल डोज देने पर वैक्सीन 70 फीसदी असरदार रही।
Recommended Video

अलग-अलग डोज में दिखा अलग असर
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की और से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी वैक्सीन AZD1222 की हाफ डोज ने 90 फीसदी असर दिखाया। इसके एक महीने बाद पूरी खुराक दी गई, जिसमें 62 फीसदी असर दिखा। दो तरह की डोज के आंकड़े एक साथ रखने पर वैक्सीन 70 फीसदी असरदार रही। वहीं अलग-अलग करने पर वैक्सीन 90 फीसदी तक असरदार रही है।

यूके और ब्राजील से शानदार रिजल्ट
ऑक्सफर्ड वैक्सीन ग्रुप के डायरेक्टर और ट्रायल चीफ एंड्रयू पोलार्ड ने बताया है कि यूके और ब्राजील में वैक्सीन के जो नतीजे आए हैं। वो शानदार हैं और उम्मीद बंधी है कि ये वैक्सीन हजारों जिंदगिया बचा सकती है। उन्होंने बताया कि डोज के चार पैटर्न्स में से एक में वैक्सीन 90 फीसदी तक असरदार रही। अगर वैक्सीन की पहली डोज आधी दी जाए और दूसरी डोज पूरी तो यह 90 तक असर कर सकती है। औसत विश्लेषण में वैक्सीन 70 फीसदी असरदार है। वहीं वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट भी सामने नहीं आया है।

भारत में सीरम के साथ है ऑक्सफोर्ड का करार
भारत में कोरोना वैक्सीन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ सीरम इंस्टिट्यूट ने करार किया है और दोनों मिलकर वैक्सीन बना रहे हैं। सीरम ने एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन की 100 करोड़ डोज की डील की है। तीसरे दौर के ट्रायल के सफल रहने के बाद ऑक्सफर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अगर यूके ड्रग रेगुलेटर से इमर्जेंसी अप्रूवल मिलता है तो दिसंबर से यह वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।
ये भी पढ़ें- स्पूतनिक-V ने सबसे सस्ती वैक्सीन होने का किया दावा, सरकार को दिया खरीद का ऑफर












Click it and Unblock the Notifications