Covid19: अनुपम खेर ने खुद को किया आइसोलेट, पड़ोसी अनिल कपूर ने बताई एक्टर की ताजा स्थिति, Video वायरल

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, सभी सरकारें आम लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करने को कह रही है, इस खतरनाक संक्रमण का असर भारत में तेजी से बढ़ रहा है,इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू लागू है और यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा।

अनुपम खेर ने खुद को किया आइसोलेट

अनुपम खेर ने खुद को किया आइसोलेट

मालूम हो कि भारत में अब तक कोरोना के 315 मरीज हो चुके हैं और इस महामारी से 4 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। भारत में संक्रमण बढ़ रहा है, जिस पर लगाम लगाने की हर भरसक कोशिश की जा रही है, ऐसे में जो लोग देश से बाहर थे, वो इंडिया आने के बाद खुद को आइसोलेशन में रख रहे हैं, खुद को आइसोलेट करने वालों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हैं, जो कि हाल ही में अमेरिका से भारत वापस लौटे हैं।

अनुपम ने खुद को दुनिया से काटा हुआ है

अनुपम ने खुद को दुनिया से काटा हुआ है

उन्होंने एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट पास किया है लेकिन बावजूद इसके दूसरों की हिफाजत के लिए उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, वतन वापसी के बाद अनुपम खेर अपनी मां से मिलने भी नहीं गए हैं, अनुपम ने खुद को दुनिया से काटा हुआ है, यहां तक कि वो अपने पड़ोसी और अभिन्न मित्र अनिल कपूर से भी मिल नहीं पाए हैं और दोनों एक-दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने शेयर किया फनी वीडियो

दोनों के बात का वीडियो खुद अनिल ने ही शेयर किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है, अनिल कपूर ने वीडियो के जरिए अनुपम खेर की ताजा स्थिति भी बताने की कोशिश की है।वीडियो में अनुपम खेर बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं और अनिल कपूर नीचे खड़े हैं, दोनों एक दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने गाया गाना-एक घर बनाऊंगा...

अनिल कपूर ने गाया गाना-एक घर बनाऊंगा...

अनिल कपूर अनुपम खेर से पूछते हैं कि वह अमेरिका से वापस कब आए,दोनों एक दूसरे के हाल चाल लेते हैं और फिर अनिल कपूर अनुपम से कहते हैं कि क्या करें यार तुझे सुनीता आने नहीं देगी घर के अंदर, जिसके बाद अनिल कपूर, अनुपम खेर के लिए गाना गाने लगते हैं-एक घर बनाऊंगा तेरे घर के सामने, जिसे सुनने के बाद अनुपम खेर मुस्कुराने लगते हैं। अनिल कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हम परंपराओं को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन थोड़े डिस्टेंस से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+