Coronavirus: दिल्ली में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 6000 से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के रफ्तार धीमी जरूर हुई है लेकिन त्योहारी सीजन और ठंड के चलते विशेषज्ञों ने कोविड-19 मामलों में फिर से तेजी आने की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार शाम तक नए मामलों का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया। दिल्ली सरकार द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में 6725 नए मामले सामने आए जबकि इस बीच 48 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना के केस इन चार राज्यों में तेजी से बढ़े | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus All previous records broken in Delhi, more than 6000 new cases surfaced in a day

    दिल्ली और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राजधानी में लगातार बढ़ते नए मामलों को लेकर चिंतित हैं। इस बीच मंगलवार को नए मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 6725 नए मामलों की पुष्टि के बाद दिल्ली में कोरोना के दूसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है। केजरीवाल सरकार ने बताया कि 3 नवंबर को दिल्ली में 6725 नए केस के साथ अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,03,096 हो गई है। इनमें से 3,60,069 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 36,375 एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक दिल्ली में 6,652 लोगों की मौत हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल और डोमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू हुआ ऑन डिमांड कोरोना टेस्टिंग सेंटर

    भारत में की बात करें तो दैनिक मामलों में गिरावट के बाद से सरकार की चिंता थोड़ी कम जरूर हुई है। हालांकि अभी भी कोरोना का कहर जारी है, देश में कोरोना के मामले 82.67 लाख के पार हो गए हैं, बीते 24 घंटे में 38,310 नए मामले सामने आए और 490 मौतें हुईं है, भारत में अबतक कोरोना के कुल 82,67,623 मामले सामने आए हैं जिनमें 5,41,405 ऐक्टिव केस हैं जबकि 76,03,121 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+