कोरोना के एक्टिव केस घटकर 3 लाख से कम, पिछले एक दिन में मिले 19556 नए मरीज

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से मचे हाहाकार के बीच भारत में संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर आई है।

नई दिल्ली। Coronavirus latest update. ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से मचे हाहाकार के बीच भारत में संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर आई है। दरअसल देश में लंबे वक्त बाद कोरोना वायरस के दैनिक केस घटकर 20 हजार से नीचे पहुंचे हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 19,556 नए मरीज मिले हैं, जबकि 301 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी घटकर 3 लाख से कम 2,92,518 हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 19,556 नए COVID-19 केस, 301 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। नए मिले मरीजों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं, जिनमें से 96,36,487 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। वहीं 30,376 मरीज पिछले 24 घंटों के भीतर ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय सबसे ज्यादा 60670 एक्टिव केस केरल के अंदर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां एक्टिव मामले 60593 हैं।

    टीकाकरण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
    आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर खत्म हो चुका है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 4 महीनों से कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने से कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सकता है और पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन की 60 करोड़ डोज दी जाएंगी।। गौरतलब है कि भारत में इस समय कई वैक्सीन अपने ट्रायल के अंतिम चरण में हैं, जिनमें से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की वैक्सीन सबसे आगे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+