बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर अदार पूनावाला ने दी खुशखबरी, कहा- अगले 6 महीने में लॉन्च होगा टीका

नई दिल्ली, दिसंबर 14। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच बच्चों की वैक्सीन का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दोनों ही बच्चों की वैक्सीन पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कहीं से भी कोई अच्छी खबर नहीं मिली है। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि अगले 6 महीने में बच्चों की कोरोना वैक्सीन को कंपनी की तरफ से लॉन्च कर दिया जाएगा। मंगलवार को ये जानकारी कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने दी।

Adar poonawalla

3 साल से उपर के बच्चों पर वैक्सीन का चल रहा है ट्रायल

अदार पूनावाला ने कहा है कि नोवावैक्स नाम से जो वैक्सीन बच्चों के लिए तैयार की जा रही है, वो अगले 6 महीने में लॉन्च हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन का अभी 3 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों पर ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दौरान काफी अच्छे परिणाम अभी तक देखने को मिले हैं। बच्चों पर वैक्सीन के दुष्परिणाम नहीं देखे गए हैं। हमें उम्मीद है कि अगले 3 महीने में टीका हमारे बीच होगा।

देश में पहले से ही वैक्सीन बना रहा है SII

आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पहले से ही भारत में एस्ट्रेजेनेका और ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर कोविशील्ड का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा नोवावैक्स की भी सप्लाई SII ने बाहर के देशों जैसे इंडोनेशिया में कर दी है। स्पुतनिक का भी निर्माण SII कर रहा है। अभी सीरम इंस्टीट्यूट हर महीने एस्ट्राजेनेका की करीब 250 मिलियन डोज का उत्पादन कर रहा है। हालांकि अभी डिमांड में कमी के कारण काम थोड़ा धीमा है।

Recommended Video

      Omicron Variant: ओमिक्रॉन का कहर, Delhi Rajasthan में 4-4 नए केस | वनइंडिया हिंदी

      वैक्सीन की सप्लाई ने मांग को पीछे छोड़ा

      अदार पूनावाला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर टीके की सप्लाई कई देशों की तुलना में हमारे यहां काफी अधिक है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मांग में कमी के कारण सप्लाई में भी कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर भारत सहित कई देशों में सप्लाई ने मांग को पीछे छोड़ दिया है। कई देशों में अभी सिर्फ 10 से 15 फीसदी ही टीकाकरण हो पाया है, जिसे बढ़ाकर 60 से 70 फीसदी करने की जरूरत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+