कोरोना वायरस टीकाकरण पर सरकार का बड़ा ऐलान, अप्रैल में छुट्टियों के दिन भी लगाई जाएगी वैक्सीन

नई दिल्ली: आज यानी एक अप्रैल से 45 से अधिक उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है। ये कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज है। सरकार ने देश की बड़ी आबादी को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करने के मकसद से यह कदम उठाया है। अब इसी के तहत भारत सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए अप्रैल के सभी दिनों में टीकाकरण किए जाने की घोषणा की है। यानी अप्रैल में छुट्टियों के दिन भी वैक्सीन लगाई जाएगी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: April में छुट्टियों समेत हर रोज लगाई जाएगी Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    Corona virus vaccination

    केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक देश के सभी सार्वजनिक और निजी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर अप्रैल के सभी दिनों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसमें सरकारी होलीडे भी शामिल हैं। जिसका मतलब है कि वैक्सीनेशन के लिए अप्रैल का महीना छुट्टी रहित होगा। कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में करीब 40 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है।

    आपको बता दें कि सबसे पहले देश में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज किया गया था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद दूसरे चरण 1 मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से उम्र से अधिक आयु के गंभीर बीमार से पीड़ित लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कुल 6,51,17,896 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+