Corona Vaccination पर बड़ी खबर, अभी बूस्टर टीके की दूसरी डोज जरूरी नहीं
कोरोना टीकाकरण देशभर में हो रहा है। अलग-अलग आयुवर्ग के लोगों को तय नियमों के मुताबिक टीके लगाए जा रहे हैं। दो टीकों के बाद बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। अब बूस्टर टीके की दूसरी डोज पर बड़ी अपडेट सामने आई है।

कोरोना टीकाकरण देशभर में हो रहा है। अलग-अलग आयुवर्ग के लोगों को तय नियमों के मुताबिक टीके लगाए जा रहे हैं। दो टीकों के बाद बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। अब बूस्टर टीके की दूसरी डोज पर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकारी सूत्र ने Corona Vaccination पर बड़ी अपडेट में कहा, कोरोना महामारी से बचाव के लिए दूसरी कोविड-19 बूस्टर खुराक की जरूरत अभी नहीं है।
कोविड -19 मामलों में उछाल के बीच सरकारी सूत्रों ने कहा, अब तक की रिपोर्ट्स के आधार पर फिलहाल किसी दूसरे कोविड -19 बूस्टर खुराक की जरूरत नहीं है। सूत्रों ने कहा, 'पहले देश में बूस्टर ड्राइव को पूरा करना होगा।'
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 134 नए कोरोना केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ भारत में सक्रिय कोविड-19 मामले 2,582 हो गए हैं।
Recommended Video
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.11 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 95.13 करोड़ दूसरी खुराक और 22.41 करोड़ बूस्टर डोज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications