दिल्ली, महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे के भीतर 1659 नए केस, 5 की मौत

इस हफ्ते भारत के कई राज्यों में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़े हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 20 प्रतिशत पहुंच चुकी है।

Corona Updates

Corona Updates: राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों के भीतर कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। यहां पिछले 24 घंटे के भीतर यहां 733 संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। जबकि महाराष्ट्र में 926 नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी हिदायत दी।

महाराष्ट्र में तीन की मौत
शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की 926 नए मामले सामने आए। तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोविड- 19 एक्टिव केस की संख्या 4487 हो चुकी है।

दिल्ली में बेकाबू कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 733 नए केस दर्ज किए गए। शुक्रवार को दिल्ली के अस्पतालों से कुल 460 कोरोना के मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में कोविड पॉजिटिविटी दर 19.93 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे के भीतर यहां कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के 108 नए केस सामने आए हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार डराने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए हर मोर्चे पर तैयार रहने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री कोरोना तैयारियों की स्थिति परखने के लिए 10 और 11 अप्रैल को देशभर में कोरोना की मॉकड्रिल करने को कहा है।

Recommended Video

    Karnataka Elections 2013 : Food Delivery Companies क्यों कर रही हैं Voters को कॉल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+