Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक में कोरोना से रिकवर हुए मरीज हो रहे हैं टीबी का शिकार, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी की जांच के दिए आदेश

बेंगलुरु, अगस्त 19। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के अंदर अभी तक कई तरह की बीमारी होने का दावा किया जाता रहा है। हाल ही में कोविड से रिकवर मरीजों में ब्लैक फंगस की बीमारी बहुत तेजी से फैली थी। इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना से रिकवर हुए लोगों के अंदर ट्यूबरक्लोसिस यानि कि टीबी की शिकायत के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि कर्नाटक में अभी तक 23-25 मरीज ऐसे दर्ज किए जा चुके हैं। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कोविड रिकवर मरीजों की जांच शुरू कर दी है।

कोविड से रिकवर होने वाले मरीजों की होगी टीबी जांच

कोविड से रिकवर होने वाले मरीजों की होगी टीबी जांच

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने बताया, "कर्नाटक में कोरोना से रिकवर हो चुके रोगियों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं और राज्य में अभी तक ऐसे 23-25 मामले सामने आ चुके हैं। हमने एहतियात के तौर पर COVID से ठीक होने वाले सभी व्यक्तियों के लिए टीबी जांच कराने के बारे में फैसला किया है।"

कर्नाटक में 28 लाख मरीज हुए हैं कोरोना से रिकवर

कर्नाटक में 28 लाख मरीज हुए हैं कोरोना से रिकवर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अभी तक तकरीबन 28 लाख लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना और टीबी में मरीज के फेफड़ों पर ही अधिक असर पड़ता है, ऐसे में टीबी का जल्द पता लगाने में मदद के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसे लोगों से अपील भी की है, जो कोरोना रिकवर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वो स्वेच्छा से टीबी का इलाज करा सकते हैं।

कर्नाटक में कोरोना की स्थिति

कर्नाटक में कोरोना की स्थिति

आपको बता दें कि कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 1432 नए मामले दर्ज किए गए और 27 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से राजधानी बेंगलुरु में 318 मरीज सामने आए हैं। वहीं राज्य का पॉजिटिविटि रेट 0.80 फीसदी है। कर्नाटक में अभी एक्टिव केस की संख्या 21,133 है। वहीं बेंगलुरु में एक्टिव केस 7942 हैं।

Recommended Video

    Corona Delta Variant: US में लोगों को लगेगी Corona Vaccine की Booster Dose | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+