कोरोना वायरस से देश में सातवीं मौत, गुजरात के सूरत में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की ररिवार को मौत हो गई है। 69 साल के ये बुजुर्ग कई बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वडोदरा के अस्पताल में भी 65 साल की एक महिला की मौत हुई है। कोरोना वायरस के चलते देश में ये 7वीं मौत है। महिला के कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 65 साल की महिला को कई बीमारियां थीं। उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है।

c

गुजरात में बीते चार दिनों तेजी से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। राज्य में अबतक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इससे पहले शनिवार तक राज्य में कुल 14 मामले सामने आए थे। वहीं रविवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि भी हो चुकी है।

रविवार को देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में रविवार को 10 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 6 मुंबई के और 4 पुणे के हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 74 हो गई है। केरल, दिल्ली, यूपी, कर्नाटर भी बुरी तरह से प्रभावित हैं।

दुनियाभर में वायरस के कारण 13000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। इटली और चीन के बाद ईरान में भी कोरोना कहर ढा रहा है। ईरान में कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। वहां मृतकों की संख्या 1685 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+