कोरोना पॉजिटिव दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने खोली आइसोलेशन वार्ड की पोल, Video में दिखाया अंदर का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर और दहशत बढ़ता ही जा रहा है। मरीजों का आंकड़ा 18 हजार के पार होने के बाद केंद्र व राज्य सरकारों की नींद उड़ गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने एक कोरोना मरीज ने आइसोलेशन वार्ड में दी जाने वाली सुविधाओं की पोल खोली है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सचिन तोमर हैं जो ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

सुर्खियों में आए कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल सचिन तोमर

सुर्खियों में आए कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल सचिन तोमर

कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल सचिन तोमर की वीडियो अब सुर्खियों में आ गई है। उन्हें कहते सुना जा सकता है कि दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना वायरस के मरीजों को कई सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक ही कमरे में करीब 20 मरीजों को रखा गया है और इस्तेमाल के लिए एक ही शौचालय है। उन्होंने कहा, मरीजों के लिए न तो साफ तकिए मुहैया कराए जा रहे हैं और न ही अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।

वायरल वीडियो में सरकार पर साधा निशाना

वायरल वीडियो में सरकार पर साधा निशाना

वायरल वीडियो में सरकार पर भड़कते हुए कांस्टेबल सचिन तोमर ने कहा कि यहां मरीजों को बुखार और गले में दर्द की शिकायतें हैं लेकिन किसी को दवा नहीं दी जा रही है। इसके अलवा मरीजों को गरम पानी भी नहीं दिया जा रहा, सब नॉर्मल पानी पीने को मजबूर हैं। वीडियो में कोरोना पॉडिटिव सचिन तोमर कहते हैं कि सरकारी अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने जब प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की मांग की तो सचिन से अपने ने लिए खुद एंबुलेंस का इंतजाम करने के लिए कहा गया।

अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही

अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही

बता दें कि सचिन कुमार तोमर कोरोना पीड़ित हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन ने अपने वीडियो में दिल्ली सरकार के उन सभी दावों की धज्जियां उड़ाई हैं जिसमें कहा गया था कि मरीजों का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। अस्पताल में क्वारंटाइन किए गए एक कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल सचिन तोमर ने वीडियो के जरिए सरकार से मदद की मांग करते हुए अस्पताल में बरती जा रही लापरवाहियों की शिकायत की।

दिल्ली में 18,601 मामलों की पुष्टि

मालूम हो कि भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण के 2081 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में इस समय 1603 सक्रिय मामले हैं, वहीं 431 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक कोरोना वायरस के 18,601 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 590 है। वहीं, दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 24 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: MP: शिवराज ने मंत्रियों को सौंपी संभागों की जिम्मेदारी, बोले- कोरोना संकट को देखते हुए मंत्रिमंडल अभी छोटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+