सीएम शिवराज पर दिग्विजय का तंज, कहा- सोशल डिस्टेंसिंग ना मानने पर क्या पुलिस आप पर भी FIR दर्ज करेगी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव होने पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह के कोरोना संक्रमित होने पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के सीएम को कोरोना वायरस से बचने के नियम याद दिलाए हैं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि दिग्विजय ने शिवराज सिंह के कोरोना संक्रमित होने पर दुख भी व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Shivraj Singh Chouhan के Corona Positive होने पर Digvijaya Singh का तंज | वनइंडिया हिंदी
    Corona Politics started in Madhya Pradesh Digvijay Singh tweets on shivraj singh chouhan

    दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा, 'दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।' बता दें कि सीएम शिवराज सिंह ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। शिवराज सिंह ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

    कमल नाथ ने भी किया ये ट्वीट
    सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। कमल नाथ ने लिखा, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।' मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 48,916 नए केस सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक कोरोना के 13,36,861 केस सामने आए हैं, जिनमें 4,56,071 ऐक्टिव केस हैं जबकि 8,49,431 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 31,358 हो गई है। देश में टेस्टिंग की बात करें तो 24 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,58,49,068 सैंपलों का टेस्ट किया गया है।

    यह भी पढ़ें: वैभव गहलोत का हमला- 'कोरोना काल में बेहतर काम करने वाली राजस्थान सरकार को गिराना चाहती है बीजेपी'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+