Corona Infection: दिल्ली में एक हजार से अधिक मामले, ईद से पहले बढ़ते कोरोना केस से चिंता गहराई, जानिए अपडेट

कोरोना वायरस की महामारी एक बार फिर डराने लगी है। कोविड-19 संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। जानिए अपडेट

Corona infection

Corona Infection: रमजान के रोजे के बाद ईद का त्योहार आने वाला है। पब्लिक गैदरिंग के इस मौके पर कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। गत कई दिनों में नए कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमित

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। सोमवार को दिल्ली में 1017 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।

Corona Infection

दो मरीजों के मरने की सूचना

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 32.25 है। दो मरीजों की मौत होने की भी सूचना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों मरीजों की मौत का कारण कोरोना संक्रमण है।

ओवरऑल देश की स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,111 नए कोविड-19 मामले रिपोर्ट किए गए। एक्टिव मामलों की संख्या 60,313 है।

Recommended Video

    Covid 19 Cases In India: 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, 23 की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    एक्टिव कोरोना केस कितने हैं

    रविवार को रिपोर्ट किए गए 10,093 कोविड-19 मामले की तुलना में सोमवार को लगभग 100 केस कम रिपोर्ट हुए, लेकिन एक्टिव केस 57,542 से बढ़कर 69,313 हो गए।

    24 घंटे में कितनी मौत

    कोविड-19 मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 27 मौतें दर्ज की गईं। गुजरात में छह, उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली और राजस्थान में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो और केरल में तीन मौत रिपोर्ट किए गए हैं।

    राज्यों में कोरोना से मौत, नए वैरिएंट से सतर्कता जरूरी

    इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में एक-एक मौतों की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 का नया एक्सबीबी1.16 वैरिएंट चार हफ्तों तक काफी क्रिटिकल है।

    आतंकित होने जैसी स्थिति नहीं

    AIIMS, दिल्ली के पूर्व निदेशक, डॉ रणदीप गुलेरिया के अनुसार कोविड-19 संक्रमण में उछाल दिख रहा है। हालांकि, स्थिति दहशत पैदा करने वाली नहीं है। अधिकांश संक्रमण हल्के हैं। अस्पताल में भर्ती होने की दर भी नहीं बढ़ी है। आतंक जैसी स्थिति नहीं है।

    ये भी पढ़ें- UP Covid Update: 24 घंटे में 3 लोगों ने दम तोड़ा, 700 नए मामले सामने आए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+