कोरोना संकट के बीच इन कर्मचारियों को लगा झटका, सरकार ने अगले आदेश तक रोका इंक्रीमेंट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए देश में 31 मई तक लॉकडाउन जारी है। कोरोना के कारण संकट बढ़ रहा है। लोगों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी पर रोक लगा दी तो वहीं अब छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को झटका दिया है। छत्‍तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है। सरकार ने अगले आदेश तक सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है। हालांकि सरकार ने कहा है कि 1 जनवरी 2021 और 1 जुलाई 2021 को रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों पर यह रोक लागू नहीं होगी।

 Corona Impact: Annual salary increment payable to Chhattisgarh govt employees from July 1, 2020 & January 1, 2020 has been postponed until further notice.
छत्‍तीसगढ़ सरकार ने कहा कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2020 में वेतन बढ़ोतरी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि, यह आदेश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी, जो 1 जनवरी, 2021 और 1 जुलाई, 2021 से पहले सेवानिवृत्त होगें।

सरकार ने राजस्व पर बढ़ोते बोझ को कम करने के लिए ये फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व पर बढ़तो बोझ को करने करने के उपायों के तहत ये फैसला लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ये अहम फैसला लिया गया। इंक्रीमेंट पर रोक लगाने के साथ-साथ सरकार ने नए पदों का निर्माण, स्थानांतरण, महंगे होटलों में बैठकें, विदेश यात्रा और सरकारी अधिकारियों द्वारा नए वाहनों की खरीदी पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं सरकार ने कहा है कि रिक्त पदों पर भर्ती करने से पहले विभागों को वित्त विभाग की अनुमति लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+