Covid-19: गोवा में 9 मई से 15 दिन का कोरोना कर्फ्यू, जानिए कब क्या खुलेगा ?
पणजी, 7 मई। गोवा में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए राज्य सरकार ने 9 मई से 23 मई तक राज्य व्यापी कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की छूट मिलेगी। इसमें मेडिकल सप्लाई की भी अनुमति होगी। किराना की दुकानें सुबह 7 बजे से एक बजे तक ही खुलेंगी। रेस्टोरेंट में डिलीवरी होगी जिसके लिए सुबह 7 बजे से 7 बजे तक की ऑर्डर लिया जाएगा। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इस बारे में जानकारी दी है। इस बारे में विस्तृत आदेश शनिवार को जारी होगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि राज्य में सकारात्मकता दर और मृत्यु दर में बढ़ रही है। राज्य में ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं हैं। राज्य व्यापी कर्फ्यू को लेकर एक विस्तृत आदेश शनिवार 8 मई को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications