फरवरी की तुलना में मार्च माह में औसतन 9 गुना बढ़े कोरोना के मामले, इन 8 राज्यों में सर्वाधिक

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। फरवरी माह की तुलना में मार्च माह में कोरोना के औसत मामलों में 9गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।

health secretary

Coronavirus: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से सामने आने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों में से तकरीबन 1 फीसदी मामले भारत में सामने आए हैं। देश में फिलहाल कोरोना के 7600 सक्रिय मामले हैं, हर रोज के लिहाज से 966 केस औसतन सामने आ रहे हैं। फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में हर रोज 108 केस औसतन सामने आ रहे थे। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 966 हो गई है। आठ राज्यों में कोरोना के मामले सर्वाधिक सामने आ रहे हैं, जिसमे महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली ,हिमाचल प्रदेश और राजस्थान हैं। राजेश भूषण ने बताया कि मैंने व्यक्तिगत तौर पर इन आठों राज्यों को 16 मार्च को पत्र लिखा है और कहा पूछा है कि आखिर आपको क्या कदम उठाने की जरूरत है। भारत में फिलहाल जो मामले फैल रहे हैं वह ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट के हैं।

जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार गुरुवार को कोरोना के 1300 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 140 दिनों में सर्वाधिक हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3 लोगों की मौत भी हुई है। देश में इस वक्त कोरोना के 7605 सक्रिय मामले हैं जबकि अभी तक देश में कोरोना से 530816 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन 8 राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां क्या कार्रवाई की जरूरत है इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि एक्सबीबी 1.6 वैरिएंट से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, इससे ज्यादा दिक्कत नहीं होने वाली है। यह कोरोना का एक्सबीबी का ही दूसरा वैरिएंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+