COVID-19: केरल में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! 24 घंटे में 115 नए संक्रमित, अब एक्टिव केस 1700 पार

COVID-19: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। केरल में मिले कोविड -19 के नए सब-वेरिएंट के बाद संक्रमण का ग्राफ फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में 115 नए कोविड-19 संक्रमण सामने आए, जिससे राज्य में वायरस के कुल सक्रिय मामले 1,749 हो गए।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे तक देशभर से सामने आए 142 मामलों में से केरल के 115 मामले शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं है।

Corona cases increases in Kerala

संक्रमण का पता चलने के बाद पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले, छुट्टी पाने वाले या पलायन करने वाले लोगों की संख्या 112 थी। इसके साथ, इस श्रेणी के तहत अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 68,36,979 हो गई।

केरल में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के मरीज
आपको बता दें कि हाल ही, में केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 79 वर्षीय महिला में कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1 पाया गया था। उससे पहले, एक तिरुचिरापल्ली जिले निवासी में JN.1 सब-वेरिएंट पाया गया था। उसके बाद केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई। इसके साथ ही सभी राज्यों को एक एडवाइजरी भी जारी कर दी।

राज्यों को केंद्र से जारी एडवाइजरी

जारी एडवाइजरी में केंद्र ने सभी राज्यों को एहतियात बरतने और अलर्ट रहने की सलाह दी है। कहा कि कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखे। नियमित तौर पर सभी जिले में एसएआरआई और आईएलआई मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+