Corona Virus ने फिर पकड़ी रफ्तार, 79 फीसदी बढ़त के साथ 37 हजार पार हुए केस
कोरोना ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है, जिसके बाद पूरे देश में 24 घंटे के अंदर 5676 नए केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर पूरी सतर्कता बनाए हुए है।

देश में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में 79 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, 24 घंटे में कोविड 19 के 5676 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
कोरोना वायरल के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य महकमें और आम नागरिक की टेंशन बढ़ी हुई हैं। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना केस में काफी उछाल दर्ज किया गया है। जहां 24 घंटे में 5676 नए केस के साथ ही कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37093 हो गई है।
कोरोना संक्रमण में सबसे अच्छी बात ये है कि कोरोना केस बढ़ने के बाद भी मौतों का आंकड़ा ज्यादा नहीं बढ़ा है। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के बढ़ने का कारण कोविड प्रोटोकॉल के पालन में ढिलाई या नियमों का उल्लंघन है। साथ ही लोगों ने बिना मास्क के निकलना शुरू कर दिया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
अगर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमें की तैयारियों की बात करें तो देश में लगभग 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों को सतर्कता बनाए रखने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना बेकाबू, 26% के पार हुई पॉजिटिविटी रेट, महाराष्ट्र में भी बढ़ी टेंशन












Click it and Unblock the Notifications