नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों के भीतर मिले 8329 नए मरीज
नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों के भीतर मिले 8329 नए मरीज
नई दिल्ली, 11 जून: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। केंद्री स्वास्थय मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार 329 नए मरीज सामने आए है। तो वहीं, एक दिन में 10 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई है।

Recommended Video
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 4 हजार 216 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, देश में एक्टिव केसों की संख्या 40 हजार 370 हो गई हैं। बताते चले कि देश में अब तक कोरोना वायरल से रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,26,48,308 हो गई है। वहीं, कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या 5,24,757 हो गई। देश के अंदर अभी तक 1,94,92,71,111 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में शुक्रवार 10 जून तक कोरोना वायरस के लिए 3,44,994 सैंपल टेस्ट किए गए है। कल तक कुल 85,45,43,282 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications