देश में कोरोना के एक्टिव केस 21.5 लाख के पार, 13 करोड़ लोगों को मिली वैक्सीन
नई दिल्ली, अप्रैल 21: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जो पहले से काफी ज्यादा भयानक है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम को वायरस को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें देश के हालात की जानकारी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,57,000 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। जिस वजह से अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की किल्लत हो रही। इसको दूर करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर कड़े कदम उठा रही है।
Recommended Video

राजेश भूषण ने एक राहत भरी खबर भी दी, जिसके तहत 13 करोड़ लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसमें पिछले 24 घंटें में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगी। उन्होंने बताया कि देश में 87 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी और 79 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। वहीं पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट 85 प्रतिशत और मृत्युदर 1.17 प्रतिशत हो गई है।
भूषण ने आगे बताया कि भारत सरकार द्वारा आपूर्ति किए गए वैक्सीन के आधार पर संचालित वैक्सीनेशन सेंटर निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। इन केंद्रों में आयु की सीमा 45 साल रहेगी। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स भी शामिल होंगे।वहीं वैक्सीन निर्माता अपने 50% डोज भारत सरकार को उपलब्ध कराएंगे, जबकि बाकी 50% डोज अन्य चैनलों में उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने पीएम मोदी की बात को दोहराते हुए कहा कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications