Coromandel Derail हुई, कई यात्रियों के हाथ-पैर गायब, धड़कता रहा दो साल के मासूम का दिल! S5 के यात्री की कहानी
ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 200 से अधिक लोग मौत के आगोश में समा गए, जबकि 900 जख्मी हैं। हताहतों के बीच स्पीपर कोच में सफर कर रहा दो साल का बच्चा सकुशल बच गया। बोगी के यात्री ने सुनाई कहानी।

Coromandel Derail होने के बाद कई यात्री मौत के आगोश में समा गए। स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले एक यात्री ने बताया कि उनकी सीट के नीचे दो साल का बच्चा सकुशल बच गया।
हादसे का भयावह मंजर, कलेजा मुंह को आ जाएगा
मौत के भयावह मंजर और घायलों की चीख पुकार के बीच सुरक्षित बचे यात्रियों ने आंखों देखी बताते हुए कहा, हादसे के बाद स्लीपर कोच नंबर S5 में कई ऐसे यात्री दिखे जिनके अंग बुरी तरह प्रभावित हुए।
किसी का हाथ गायब, किसी ने गंवाया पैर
एक यात्री ने समाचार एजेंसी ANI से अपना अनुभव शेयर किया और बताया, "हम S5 बोगी में थे और जिस समय हादसा हुआ उस उस समय मैं सोया हुआ था... हमने देखा कि किसी का सर, हाथ, पैर नहीं था..."
दो साल के बच्चे को खरोंच भी नहीं आई
कोरोमंडल एक्सप्रेस के इस यात्री ने हादसे के बाद का चमत्कारिक अनुभव बताते हुए कहा, "हमारी सीट के नीचे एक 2 साल का बच्चा था जो पूरी तरह से सुरक्षित रहा। बाद में हमने उसके परिजनों को बचाया।"
आपदा के समय साथी यात्री ही बने मददगार
हादसे के समय सो रहे थे। तेज आवाज होने पर नींद खुली। पंखा पकड़कर बैठे थे। सीट उनके शरीर के ऊपर थी। हादसे के भयावह मंजर और बेबसी का इजहार करते हुए इस यात्री ने कहा, ट्रेन के यात्री ही एक-दूसरे की मदद करने में लगे थे।
करीब 250 KM की यात्रा के बाद बेपटरी हुई ट्रेन
इसी स्पीलर कोच के एक अन्य यात्री ने बताया कि लगभग 250 किलोमीटर का सफर करने के बाद ट्रेन हादसे का शिकार हुई। इस यात्री ने कहा कि सेकेंड क्लास नॉन एसी स्लीपर कोच एस-5 बोगी में उतना बुरा असर नहीं पड़ा है।
स्लीपर बोगी- S5 के यात्रियों को अधिक नुकसान नहीं
इस यात्री ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के शालीमार से चेन्नई की यात्रा कर रहे हैं। वे पेशे से पेंटर हैं और अपने काम के सिलसिले में तमिलानाडु जा रहे थे। इन्होंने हादसे में कई यात्रियों के मामूली रूप से घायल होने की बात कही।
Recommended Video
केरल भी जाना था, अब बंगाल लौटने की तैयारी
कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार इस यात्री ने बताया कि शाम करीब 6.50 बजे हादसा हुआ। चेन्नई जाने के बाद आगे केरल की यात्रा भी करनी थी, लेकिन हादसे के बाद अब वापस घर लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications