पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे 1 लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोरोना से ज्यादा प्रभावित राज्यों को मिलेंगे

पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का संकट गहराता जा रहा है। इसके बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे जाने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी ने पीएम कार्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर जल्दी से खरीदकर इनको कोरोना से ज्यादा प्रभावित राज्यों को देने के लिए कहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है।

Coroavirus Pm narendra modi has sanctioned procurement of 1 lakh Portable Oxygen Concentrators from PM Cares Fund

हाल ही में पीएम केयर फंड के तहत 713 पीएसए प्लांट लगाने की भी मंजूरी प्रधानमंत्री ने दी थी। पीएम कार्स फंड के तहत अब 500 नए प्रेशर स्विंग सोर्सेशन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट लगाने को भी मंजूरी दी गई है। देश में इस समय स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं है तो ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीजों की जान जा रही हैं। वायुसेना ऑक्सीजन की सप्लाई में लगी है तो रेलवे भी जुटा है। हालांकि अभी तक संकट कम होता नहीं दिखा है।

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे

देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 62 हजार 787 नए मामले सामने आए। जबकि 3285 मरीजों की मौत हो गई। अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में एक्टिव केस अब 29,72,106 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+