दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर के घर से चोरी हुआ PM मोदी का दिया खास तोहफा

शशि थरूर लुटियंस जोन में बेहद सुरक्षित माने जाने वाले लोधी एस्टेट में रहते हैं। संसद के दूसरे कई सदस्य औप वीआईपी भी इसी इलाके में रहते हैं।

नई दिल्ली। दिग्गज कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर के घर से कई कीमती चीजें चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। चोरी हुए सामान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तोहफे में दिए गया कॉपर का गांधी चश्मा भी शामिल है।

modi

पुलिस ने दर्ज किया केस
कांग्रेस नेता की ओर से दिल्ली के तुगलक रोड थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि वारदात 29 नवंबर की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 308/457 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच के लिए पुलिस ने कई टीमें भी गठित कर दी हैं।

बेहद सुरक्षित इलाके में है थरूर का आवास
शशि थरूर लुटियंस जोन में बेहद सुरक्षित माने जाने वाले लोधी एस्टेट में रहते हैं। संसद के दूसरे कई सदस्य औप वीआईपी भी इसी इलाके में रहते हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'थरूर ने दिल्ली पुलिस से गुजारिश की है कि उनके आवास के आस-पास पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाए और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।'

थरूर की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि चोर उनके घर की दीवार फांद कर उनके निजी ऑफिस में बाहर का दरवाजा तोड़कर घुसे। चोरों ने वहां रखी नटराज की एंटीक मूर्ति, गणेश भगवान की 12 छोटी मूर्तियां और हनुमान की 10 मूर्तियों समेत मंदिर से कई चीजें चुरा लीं।

12 पेन ड्राइव भी हुईं चोरी
शिकायक के मुताबिक, थरूर के ऑफिस से 32 जीबी मेमोरी की 12 पेन ड्राइव भी चोरी हुई हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री की ओर से तोहफे में मिला गांधी चश्मा भी चोरी हुआ है। यह तोहफा मोदी ने उनके स्वच्छ भारत अभियान में योगदान के लिए दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+