बेंगलुरु सेंट्रल जेल में 'पैसे देकर सुविधा लेने' का खुलासा करने वाली आईपीएस डी रूपा का तबादला

कर्नाटक सरकार ने डी रूपा को डीआईडी सेंट्रल जेल से स्थानांतरित कर ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी कमिश्नर बना दिया है।

नई दिल्ली। बेंगलुरु सेंट्रल जेल में एआईडीएमके महासचिव शशिकला को मिल रही गैरकानूनी सुविधाओं का खुलासा करने वाली आईपीएस डी रूपा का ट्रांसफर कर दिया गया है। डी रुपा के साथ ही जेल के एडीजीपी एच.एन सत्यनारायण राव का भी ट्रांसफर हुआ है।

बेंगलुरु सेंट्रल जेल के खेल का खुलासा करने वाली IPS डी रुपा का ट्रांसफर

कर्नाटक सरकार ने डी रूपा को डीआईडी सेंट्रल जेल से स्थानांतरित कर ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी कमिश्नर बना दिया है। इससे पहले डी रूपा ने पाराप्पना सेंट्रल जेल में एआईडीएमके महासचिव शशिकला को मिल रही गैरकानूनी सुविधाओं का खुलासा किया था और कहा था कि बेवजह उनको निशाना बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में डी रूपा ने पुलिस महानिदेशक (जेल) को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें उन्होंने जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी पर दो करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस रिश्वत के बदले में जेल अधिकारी शशिकला को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया करा रहे हैं। डी रुपा के इस आरोप के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे और कहा था 'हम उनके लगाए आरोपों की जांच कर रहे हैं, लेकिन वह लगातार मीडिया से बात कर रही हैं जोकि पुलिसिया कंडक्ट के खिलाफ है।'

डी रुपा के ट्रांसफर के बाद विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं, कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि ऐसा लगता है सरकार सूबे में गैककानूनी कार्यों को बढ़ावा देना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+