बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, कई लोग घायल, गाड़ियां तोड़ी
बेगूसराय। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर मंगलवार को बजरंग दल समर्थकों ने हमलाकर दिया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों को जलाए जाने की खबर है। कन्हैया कुमार मंसूरचक प्रखंड से सभा करके लौट थे, तभी यह घटना हुई। भगवानपुर प्रखंड के दहिया गांव के पास कन्हैया के काफिले में शामिल लोगों व स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों के बीच जाम को लेकर कहासुनी हो गई।

इस हमले में कन्हैया को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। इसी दौरान मामला गर्मा गया। लेकिन दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। इसमें स्थानीय दुर्गा पूजा समिति से जुड़े लोगों ने कन्हैया के काफिले में शामिल वाहनों पर हमला कर दिया। उसके शीशे तोड़ दिए। साथ ही कन्हैया के काफिले में शामिल छह गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।
इस मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी हो सकते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की राज्य ईकाई इसका ऐलान पहले ही कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications