मणिपुर: सेना के काफिले पर हमला, CO समेत 5 जवान शहीद, कर्नल की पत्नी-बच्चे की भी मौत
नई दि्ल्ली, 13 नवंबर: मणिपुर में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया है। इस हमले में असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा इस हमले में कर्नल की पत्नी और बेटा की मौत हुई है। यह घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट इलाके में हुई है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह इस हमले की निंदा की है।
Recommended Video

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघट सब-डिवीजन में शनिवार सुबह 10 बजे असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 46 असम रायफल के कमॉडिंग अफसर विप्लव त्रिपाठी अपने परिवार और क्विक एक्शन टीम के साथ जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक़ इस हमले कमॉडिंग अफसर की पत्नी और उनके बेटे और क्यूआरटी में तैनात 4 जवानों की भी मौत की खबर है। कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। हमले को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऑपरेशन अभी जारी है। हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।
इस हमले की निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि, 46 असम राइफल्स के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर और उनके परिवार के समेत कुछ जवानों की आज मौत हो गई है। राज्य पुलिस और पैरा मिलेट्री आतंकियों को पकड़ने के काम में लगी हुई है। दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कायरतापूर्ण हमले की निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। राष्ट्र ने सीओ 46 एआर और परिवार के दो सदस्यों सहित 5 बहादुर सैनिकों को खो दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। अपराधियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications