गोवा कांग्रेस ने किया मोदी के शिक्षक दिवस प्रसार पर तीखा वार
गोवा। शिक्षक दिवस पर नरेंद्र मोदी की ओर से सीधे प्रसारण के जरिए देश के स्कूली छात्रों से मुखातिब होने पर मचा बवाल अब गोवा तक पहुंच गया है। गोवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की इस पहल पर एतराज जताते हुए तीखा वार किया है। कांग्रेस का कहना है कि शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधन सही नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जब बच्ेच अपने घर में भी इस प्रसारण को देख सकते हैं तो सिर्फ स्कूलों में इसे दिखाने के लिए क्यों आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 5 सितंबर के दिन स्कूलों में दोपहर 2.30 बजे से 4.45 तक प्रधानमंत्री की सीधा प्रसारण सुनने के लिए उपकरण व्यवस्था करने के लिए कहा था।

कहानी तो अभी बाकी है
गोवा कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता दुर्गा दास कामत ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई शिक्षा विभाग उपर से आए आदेश के बिना नहीं कर सकता। उन्होंने कहा है कि यह आदेश राजनीति से प्रेरित लग रहा है। छात्रों को प्रसारण देखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कामत ने कहा कि सिर्फ ट्रेलर है कहानी तो अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications