जानिए पश्चिम बंगाल में अमित शाह के एक महापुरुष की मूर्ति पर माल्‍यार्पण करने से क्‍यों छिड़ा विवाद, TMC ने लगाया ये आरोप

जानिए पश्चिम बंगाल में अमित शाह के एक महापुरुष की मूर्ति पर माल्‍यार्पण करने से क्‍यों छिड़ा विवाद, TMC ने लगाया ये आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी आगाज कर दिया है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों तक पश्चिम बंगाल का दौरा किया। इस अवसर पर वह एक आदिवासी के घर में बैठकर भोजन किया। वहीं अमित शाह ने गुरुवार को बंगाल के आदिवासी बहुल क्षेत्र बांकुड़ा में स्‍वतंत्रा सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। आदिवासियों को लुभाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के बाद जिस मूर्ति पर अमित शाह ने माला पहनाई उसको लेकर पश्चिम बंगाल में बड़ा खड़ा हो गया है। टीएमसी लगातार जानिए क्या है पूरा मामला?

as

मूर्ति को लेकर इसलिए मचा है बवाल

बता दें स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का स्‍वतंत्रता की की लड़ाई में बिरसा मुंडा की महज 25 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल में आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सम्‍मान में अमित शाह द्वारा मल्‍यार्पण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया लेकिन जिस मूर्ति पर अमित शाह और भाजपा के नेता फूल माला चढ़ाने जा रहे थे वो मूर्ति बिरसा मुंडा की प्रतिमा नहीं थी वो मूर्ति एक आदिवासी नेता की प्रतिमा थी। इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कार्यकताओं को इसका जैसे ही पता चला तो उन्‍होंने तुरं बिरसा मुंडा की फोटो मंगवाई और उस मूर्ति नेता की मूर्ति के नीचे पैरों के रखकर माल्‍यार्पण फोटो पर अमित शाह द्वारा करवाया गया।

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने Amit Shah से पूछा सवाल, Bengal के महापुरुषों का अपमान कब तक? | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने किया ये ट्वीट

    इस कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा में प्रसिद्ध आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्पांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा जी का जीवन हमारे आदिवासी बहनों और भाइयों के अधिकारों और उत्थान के लिए समर्पित था। उनका साहस, संघर्ष और बलिदान हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

    आदिवासी संगठन ने इसे बिरसा मुंडा का अपमाना बताया
    लेकिन इस कार्यक्रम में आदिवासी नेता की मूर्ति की के नीचे स्‍वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की फोटो रखने पर बवाल मच चुका है। ,आदिवासियों केसंगठन- भारत जकात माझी परगना महल ने कहा है कि इस घटना सेआदिवासी समाज खुद को ठगा हुआ और व्यथित महसूस कर रहा है। आदिवासी संगठन ने कहा कि इससे बिरसा मुंडा का अपमान हुआ। वहीं आदिवासी समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर फोटो को "शुद्ध" करने के लिए गंगा जल छिड़का।

    टीएमसी ने अमित शाह को बताया बाहरी

    बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को भाजपा ने ये गलती करके उसके खिलाफ चुनाव में धुंआधार बैटिंग करने का एक गोल्‍डन चांस दे दिया। टीएमसी ने शाह को बाहरी कहते हुए ट्वीट किया है, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल की संस्कृति से इतने अनभिज्ञ हैं कि उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को एक गलत मूर्ति की माला पहनाकर अपमानित किया और उनकी तस्वीर को किसी और के पैर में रख दिया। क्या वह कभी बंगाल का सम्मान करेंगे?"

    नुसरत जहां ने अमित शाह से पूछा ये सवाल

    वहीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भाजपा पर अरोप लगाया कि बंगाल के महापुरुषों का अपमान कर रही है। नुसरत ने लिखा ईश्वरचंद विद्यासागर से लेकर बिरसा मुंडा तक, बंगाल के महापुरुषों के प्रति यह कैसे अनादर है, अमित शाह जी?' इसके अलावा उन्होंने शाह पर बंगाल की संस्कृति को राजनीतिक प्रोपेगैंडा के तौर पर इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+