इंडियन आइडल में एक प्रतियोगी ने नेहा कक्कड़ को गले लगाकर किया किस

मुंबई। मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां अपने सपनों को साकार करने के लिए आते हैं। लेकिन इस हफ्ते शो पर कुछ ऐसा दिखाई देगा, जिससे हर कोई हैरान रह जाएगा। दरअसल शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रतियोगी शो की जज नेहा कक्कड़ को किस करता नजर आ रहा है।

neha kakkar, indian idol

ये वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। इसमें दिख रहा है कि एक प्रतियोगी खूब सारे तोहफे लेकर स्टेज पर पहुंचता है। वो फिर एक-एक कर सारे तोहफे नेहा को देने लगता है। नेहा उस समय काफी भावुक हो जाती हैं। वह तोहफे लेने के बाद उस प्रतियोगी को गले लगा लेती हैं। तभी प्रतियोगी उनके गाल पर किस कर देता है।

नेहा मुंह छिपाकर थोड़ी दूर चली गईं

नेहा मुंह छिपाकर थोड़ी दूर चली गईं

इसके बाद नेहा वहां से मुंह छिपाकर थोड़ी दूर चली जाती हैं। इस घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी हैरान रह जाते हैं। नेहा को भी कुछ समझ नहीं आता, कि वह क्या कहें। खैर इस घटना के बाद क्या हुआ ये तो आने वाले एपिसोड में देखने के मिलेगा। लेकिन इस घटना के वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये वीडियो काफी शेयर भी की जा रही है।

विशाल और अनु मलिक भी वहां मौजूद थे

विशाल और अनु मलिक भी वहां मौजूद थे

हालांकि इस घटना के बाद नेहा की प्रतिक्रिया क्या रही ये अभी तक सामने नहीं आ पाया है। साथ ही अन्य जज विशाल और अनु मलिक का इस पर क्या कहना है, ये भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस दौरान कई प्रतियोगी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस देते भी नजर आए। इनमें से एक प्रतियोगी बताता है कि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने घर से भागकर आया है। उसका कहना है कि उसने आज तक अपने माता-पिता को नहीं बताया है कि वह क्या कर रहा है।

प्रतियोगियों ने अपने सफर के बारे में बताया

प्रतियोगियों ने अपने सफर के बारे में बताया

वहीं शो में एक ऐसे प्रतियोगी ने भी शिरकत की जो महज 14 साल की उम्र में ही 15 हजार गाने गा चुका है। इसी तरह वहां मौजूद अन्य प्रतियोगियों ने भी अपने सफर के बारे में बताया। बता दें इस सिंगिग रियलिटी शो को मशहूर गायक विशाल ददलानी, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ जज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+