कार से भरा कंटेनर धूं- धूं कर जला, तेलंगाना में NH-65 पर हादसा, सामने आई ये वजह

हैदराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -65 पर रविवार अचानक एक कंटेनर में आग लग गई। जिस वक्त हादसा हुआ कंटेनकर कार से भरा हुआ था। हालांकि इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुछाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचता आग ने पूरे कंटेनर के अपने आगोश में लिया और लोड की गईं कुल 8 कारें जल गईं।

मुंबई से हैदराबाद जा रहे कंटेनर ट्रक में सांगारेड्डी जिले के जहीराबाद बाईपास रोड पर रानजोल में आग लग गई। आग लगने के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे कई वाहनों को रुकना पड़ा, क्योंकि आपातकालीन टीमें घटनास्थल को साफ करने और चालक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही थीं।

fire in container Telangana

घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि रविवार को तेलंगाना में ज़हीराबाद एनएच 65 रन जोन में सभी कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग आज दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर लगी। अग्निशमन अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पाने के लिए दो अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। एक बयान में अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना को लेकर आशंका व्यक्त की गई है कि हादसा कांटेनर के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई।

आग इतनी भयंकर लगी कि कंटेनर में नारंगी रंग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। इस आग की चपेट में आठ कार भी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+