कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट शेयर करना कांस्टेबल को पड़ा महंगा
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर एक अपमानजनक फेसबुक पोस्ट शेयर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कांस्टेबल ने बीजेपी शिकारीपुरा नाम के एक फेसबुक पेज की एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में कुमारस्वामी से पूछा गया था कि, उन्होंने किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था। वह अपना वादा कब पूरा कर रहे हैं?

हुब्बल्ली-धारवाड़ सिटी पुलिस कमिश्नर एमएन नागराज ने बताया कि, टाउन पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि, बीजेपी शिकारपुरा नाम के एक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें लिखा गया था कि, 18 दिन बीत गए हैं, किसानों का लोन कब माफ किया जाएगा? सीएम एचडी कुमारस्वामी इस्तीफा दें।
इस पोस्ट को शेयर करने के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने कांस्टेबल अरुण डोल्लिना पर कार्रवाई की और निलंबित कर दिया। डेक्कन क्रोनिकल के मुताबिक, सिपाही ने कुछ फेसबुक पोस्ट पीएम मोदी के समर्थन में शेयर की गईं थी। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications