मेघालय CM पद के लिए कोनराड संगमा का नाम आगे, UPD समर्थन देने को तैयार
नई दिल्ली। त्रिपुरा में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, अब मेघालय में भी बीजेपी जोड़-तोड़ से सरकार बनाकर कांग्रेस को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है। मेघालय में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद त्रिशंकु विधानसभा ने बीजेपी के सरकार में शामिल होने के लिए पत्ते खोल दिए हैं। मेघालय की स्थानीय पार्टी यूडीपी (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी) ने स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस के साथ जाना पसंद नहीं करेगी। यूडीपी महासचिव ने कहा कि वे गैर-कांग्रेस के साथ हाथ मिलकर मेघालय में सरकार बनाएंगे। मेघालय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी एनपीपी नेता कॉनराड संगमा अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

अब मेघालय की सरकार का गणित एनपीपी, यूडीपी, पीडीएफ, एसएचपीडीपी और बीजेपी के गठबंधन में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने मेघालय में 21 सीटों पर कब्जा करने के बाद और सबसे बड़ी पार्टी उभरकर आने के बावजूद भी सत्ता हाथ से फिसलती दिख रही।
मेघालय में एनपीपी ने 19 सीटें जीती हैं, वहीं यूडीपी-एचएसपीडीपी गठबंधन के 8 और पीपुलल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के 4 विधायक और बीजेपी के 2 विधायक मिलकर 31 के जादूई आंकड़े को आसानी से पार कर रहे हैं। इससे पहले मेघालय के सीएम मुकुल संगमा ने शिल़ॉन्ग जाकर गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया।
मेघालय में 60 सीटों की विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की कोशिश अभी भी जारी है।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications