Conrad Sangma Meghalaya के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या कोई नया CM Face सामने आएगा! जानिए फैसला कौन करेगा?
मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के लिए मतगणना का दौर जारी है। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की पार्टी NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। ऐसे में सीएम कौन बनेगा, इस पर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।

Conrad Sangma Meghalaya के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या पूर्वोत्तर भारत में इस राज्य के सीएम पोस्ट के लिए कोई नया चेहरा सामने आएगा? इस सवाल पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि वर्तमान सीएम कॉनराड संगमा की पार्टी- NPP सबसे बड़ा दल बनकर उभर रही है। मतगणना जारी है, लेकिन संकेत हैं कि NPP फिर से सरकार बनाएगी। ऐसे में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? जानिए इस सवाल पर खुद संगमा की पार्टी NPP ने क्या कहा है?
रिपोर्ट्स के अनुसार मेघालय में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को भी बड़ी कामयाबी मिलने के संकेत हैं। 13 सीटों पर लीड कर रही TMC सत्तारुढ़ NPP के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
छह दलों के सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) को बीजेपी का समर्थन भी शामिल था। बहुमत के संकेत से उत्साहित इस गठबंधन के नेता एक बार फिर सरकार बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। हालांकि, रोचक बात ये है कि मेघालय में मुख्यमंत्री के रूप में एक नए चेहरे की तलाश किए जाने की बातें भी सामने आई हैं।
मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और एमडीए के प्रमुख हैं। एनपीपी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की संभावना है। अब ऐसी बातें चल रही हैं कि एमडीए के घटक गठबंधन सरकार बनाने को तैयार हैं, लेकिन सीएम की हॉट सीट पर संगमा की जगह किसी नए चेहरे पर भी जोर दिया जा रहा है। खुद एनपीपी ने हाल ही में ऑन रिकॉर्ड कहा था कि चुने हुए विधायक अगले सीएम के बारे में फैसला करेंगे।
एनपीपी के दिग्गज और उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टायन्सॉन्ग ने कहा था, 'पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को बैठना होगा, काम करना होगा और आखिरकार सीएम के मुद्दे पर फैसला लेना होगा। जो भी फैसला होगा हमें उसका सम्मान करना होगा।"
संगमा ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उनसे टिप्पणी का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। यह भी दिलचस्प है कि उन्होंने मंगलवार को गुवाहाटी के एक होटल में अपने असम के समकक्ष और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी। हालांकि, मीटिंग में क्या हुआ, इस पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में मेघालय के सीएम फेस पर अटकलों का दौर भी जारी है।
Recommended Video
गौरतलब है कि संगमा सरकार अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का बोझ लेकर चुनाव में उतरी थी। सरकार में न केवल छोटे दल, बल्कि भाजपा ने भी कथित भ्रष्टाचार को लेकर NPP की निंदा की थी। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, "मेघालय सबसे भ्रष्ट राज्य है।" अब क्योंकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, जो संगमा सरकार का हिस्सा है, उसने गुरुवार को कहा कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार है। देखना दिलचस्प होगा कि मतगणना खत्म होने के बाद संगमा मुख्यमंत्री बने रहते हैं या कोई नया नेता सीएम बनता है।












Click it and Unblock the Notifications