तेलंगाना चुनाव में मतदान से पहले झूठी अफवाह फैलाने की कांग्रेस की सोशल मीडिया योजना का हुआ पर्दाफाश

Telangana Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी प्रमुख प्रतिद्वदी के तौर पर उभरी है। सत्‍तारूढ़ बीआरएस को इस चुनाव में कांग्रेस कड़ी टक्‍कर देगी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तेलंगाना समेत अन्‍य चार राज्‍यों मिजोरम, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान के चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए बहुत अहम है। ये ही व‍जह है कि दोनों ही राष्‍ट्रीय पार्टियों ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ।वहीं मतदान के पहले कांग्रेस द्वारा झूठी अफवाह फैलाने की योजना की कथित कोशिश का पर्दाफाश हुआ है।

Telangana Elections 2023

दरअसल, कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार सुनील कनुगोलू के कार्यालय से ये बात लीक हुई कि आखिरी मिनट की रणनीति लोगों के बीच दहशत पैदा करने और वोटरों के लिए फर्जी बातें फैलाना शामिल था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MissionTG पर एक पोस्‍ट शेयर की गई जिसमें दावा किया गया कि एक टीम कई फर्जी स्‍टोरीज पर काम कर रही है जिन्हें वायरल किया जाएगा।

कथित तौर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने चुनाव से पहले फर्जी बातें फैलाने की योजना बनाई, जिसमें ये शामिल था कि सत्‍तारूढ़ बीआरएए हार जाएगी और केसीआर की पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाएगी। वहीं दूसरी अफवाह ये फैलाई जानी थी कि एमएलसी कविता के सांसद के रूप में जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने, संबंधी जानकारी फैलाना शामिल था।

वहीं कांग्रेस की सोशल मीडिया की एक और अफवाह फैलाने की योजना था कि केसीआर का परिवार फार्म हाउस में कथित घोटालों से संबंधित सभी सबूत जला रहे थे और केसीआर प्रत्येक विधायक को प्रति मतदाता 10,000 रुपये का भुगतान करने के लिए पैसे भेज रहे हैं।

बीआरएस सूत्र ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर एक आईवीआरएस कॉल सेंटर खोलने की भी योजना बना रही है ताकि मतदाताओं से वह पैसा लेकर कांग्रेस को वोट देने के लिए कहा जा सके। एक्स हैंडल पर शेयर की गई पोस्‍ट में यह खुलासा किया गया कि सोनिया गांधी के पत्र को अखबारों के पहले पन्ने और सिटी एडिशन में भी डालने की योजना बनाई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+