नकुलनाथ, गौरव गोगोई, वैभव गहलोत… लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। आज, हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी की ओर से 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हुई थी। यानी कि कांग्रेस ने अबतक कुल 82 नामों की घोषणा कर दी है।कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में असम, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, दमन और दीव और मध्यप्रदेश की सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

Congress s second list

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी है कि दूसरी लिस्ट के 43 उम्मीदवारों में से 10 सामान्य वर्ग, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया गया है। असम के जोरहाज से गौरव गोगोई को उम्मीदवार घोषित किया है। राजस्थान के जालौर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी के कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से टिकट मिला है।

भिंड से फूलसिंह बरैया, सिलचर से सुरज्या खान, बीकानेर से गोविन्दराम मेघवाल, झूंझूनू से ब्रजेंद्र ओला, जोधपुर से कारण सिंह उचियारडा, अलवर से ललित यादव, टोंक-सवाईधोपुर से हरीश चन्द्र मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, उदयपुर से ताराचंद मीणा के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 10 पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

गुजरात के अहमदाबाद से रोहन गुप्ता को टिकट दिया गया है। सिलचर से सुरज्या खान को टिकट मिला है। कांग्रेस की इस लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है।

congress list

8 मार्च को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें राहुल गांधी, शशि थरूर सहित 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+