कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक आज, जातीय सर्वे, चुनाव पर बनेगी रणनीति

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में जाति आधारित गणना और कई राज्य में होने वाले विदानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी अपनी रणनीति इन चुनाव के मद्देनजर तैयार करने में जुट गई है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस बैठक में शामिल होंगे। आज होने वाली बैठक में शीर्ष नेता जाति आधारित सर्वे से भविष्य में इसके प्रभाव पर चर्चा करेंगे।

cwc

माना जा रहा है कि मणिपुर हिंसा पर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। आज होने वाली बैठक का एजेंडा क्या है इसको लेकर कांग्रेस की ओर से स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

Recommended Video

      कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक आज, जातीय सर्वे, चुनाव पर बनेगी रणनीति

      आज की बैठक में राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति रहेगी उसपर भी चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे वक्त हो रहीहै जब कुछ विपक्षी नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है. हाल ही में दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया हैा। संजय सिंह की गिरफ्तारी की कांग्रेस ने निंदा की है।

      आज होने वाली बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल के मुख्यमंत्री और जिन पांज राज्यों में चुनाव होने है वहां के कांग्रेस विधायक दल के नेता भी शामिल होंगे।

      आज होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार महंगाई को रोकने में विफल रही है, बेरोजगारी, मणिपुर हिंसा इस सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। यह सरकार पूरी तरह से फेल रही है। जिस तरह से विपक्षी गठबंधन इंडिया को कामयाबी मिल रही है उससे भाजपा सरकार बौखला गई है और विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+