इलाहाबाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, लिखा, 'कांग्रेस का मून, प्रियंका इज़ कमिंग सून'

पोस्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खुली मांग है कि पार्टी नेतृत्व प्रियंका गांधी का नाम आगे बढ़ाए। इस बैनर में प्रियंका गांधी को लेकर खासा उत्साह दिखाया गया है। यह नारा भी लिखा है कि 'कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून' से पता चलता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका को लेकर उत्साहित हैं। शहर के कुछ युवा कांग्रसे नेता पहले भी प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर-प्रसार कर चुके हैं।
पढ़ें- बसों का 'विकास'
आम चुनाव के बाद बैकफुट पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को अपने ट्रंप कार्ड के तौर पर प्रियंका गांधी की सुध आ गई है। लंबे समय से कांग्रेसी नेता प्रियंका को लोकसभा चुनाव से पहले ही बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठा रहे थे।
पार्टी आलाकमान के फैसले से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में जो बैनर टांगा उसमें लिखा 'कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून'। पोस्टर में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जगह नहीं दी है।
सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी का कार्यकाल अगले साल मार्च में पूरा हो रहा है। पार्टी तब तक राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बिठाने की तैयारी कर रही है और प्रियंका को संगठन में महासचिव की जिम्मेदारी देना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications