छत्तीसगढ़: कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी, कार्यकर्ताओं ने किया पीएल पुनिया का घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है। स्टिंग के बाद हतोत्साहित पड़ी पार्टी में जोश भरने के लिए बड़े नेताओं ने कवायद शुरू की है लेकिन रह-रह कर अंतर्कलह सामने आ रही है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के सामने फिर शिव डहरिया की दावेदारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और डहरिया को टिकट न देने की मांग की।

छत्तीसगढ़: कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी, कार्यकर्ताओं ने किया पीएल पुनिया का घेराव

कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया का किया विरोध

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर शिव डहरिया को टिकट दिया गया तो वे चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि, 'राहुल का फरमान मानना पड़ेगा, पैराशूट प्रत्याशी नहीं चलेगा।' कार्यकर्ताओं ने पुनिया की गाड़ी रोक ली और जमकर नारेबाजी की। हालांकि जमकर हो रही नारेबाजी को पीएल पुनिया ने ये कहकर शांत करने की कोशिश की, कि हर किसी को पार्टी में अपनी बातें कहने का हक है। सभी की बातों को सुनकर ही पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है।

छत्तीसगढ़: कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी, कार्यकर्ताओं ने किया पीएल पुनिया का घेराव

बड़ी मुश्किल से निकल पाई पुनिया की गाड़ी

बैनर-तख्ती लेकर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुनिया की गाड़ी भी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। काफी मशक्कत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घिरी पुनिया की गाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकल पाई। कार्यकर्ताओं ने रूद्र गुरू का समर्थन करते हुए उन्हें ही टिकट देने की मांग की है अगर डहरिया को टिकट दिया गया तो पार्टी के अंदर बगावत हो सकता है। हंगामे के वक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और शिव डहरिया भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+