कार्यकर्ता ने FB पर लिखा- 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, चाकू मारकर कर दी गई हत्‍या

मुंबई। फेसबुक पोस्ट पर हुए विवाद में रविवार देर रात मुंबई के घाटकोपर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे उर्फ पप्पू (40) की हत्या कर दी गई। मामले में सोमवार सुबह पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। जानकारी के मुताबिक मनोज दुबे उर्फ पप्पू की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कार्यकर्ता ने FB पर लिखा- 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, चाकू मारकर कर दी गई हत्‍या

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनोज ने फेसबुक पर एक राजनीतिक पोस्ट लिखी थी जिसके कारण उनकी हत्या की गई। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मामले में एक ट्वीट भी किया है। जिसमें भाजपा का नाम लिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले मनोज और आरोपियों की बाइक आपस में टकरा गई। फिर दोनों गुटों में लड़ाई हुई और उन लोगों ने मनोज पर हमला कर दिया। मनोज को कई बार पेट में चाकू मारा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस अब सीसीटीवी की सहायता ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+