विधानसभा उपचुनाव में जहां 97 फीसदी हिंदू हैं वहां भी कांग्रेस जीती, पवन खेड़ा ने भाजपा पर कसा तंज

Congress Assembly by-election results: देश के सात राज्‍यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भाजपा को जबरदस्‍त पटखनी दी है।

लोकसभा चुनाव के डेढ़ महीने बाद 7 राज्‍यों की 13 विधानसभा सीटों के वोटरों ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन खासपर कांग्रेस पर भरोसा जताया है। राम मंदिर और हिंदुत्‍व की राजनीति करने वाली भाजपा का इस चुनाव में बुरा हाल हिंदू बहुल्‍य सीटों पर हुआ है।

Pawan Kheda Rahul Gandhi

भाजपा को सबसे बड़ा झटका उत्‍तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर लगा है। हिंदु बहुल्‍य बदरीनाथ जहां भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वास्‍त थी वहां पर भाजपा के प्रत्‍याशी राजेंद्र भंडारी को कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने हरा कर इस सीट पर कब्जा जमा लिया है।

पवन खेड़ा ने भाजपा पर कसा तंज

कांग्रेस की जीत पर गदगद कांग्रेस पार्टी के पवन खेड़ा ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की। जिसमें उन्‍होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए हमले किए। इसके साथ ही खेड़ा ने उत्‍तराखंड के बद्रीनाथ में भाजपा को कांग्रेस से मिली हार पर जमकर तंज कसा है।

पवन खेड़ा ने कहा उत्‍तराखंड के मंगलौर में उपचुनाव के लिए जिस दिन मतगणना हुई उस दिन वहां पर मुस्लिम वोटरों को रोकने की कोशिश की गई। वोटरों का वोट देना हक था और उन्‍हें रोका गया।

97 फीसदी जहां वहां भी जीती कांग्रेस हारी भाजपा

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जीत पर भाजपा समर्थक कह रहे थे कि मंगलौर मुस्लिम बहुल्‍य इलाका है वहां तो कांग्रेस को जीतना ही था। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि उत्‍तराखंड का बद्रीनाथ में तो 97.68 फीसदी तो हिंदू हैं न वहां भी हम जीते। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा असल में बात हिंदू मुस्लिम की नहीं है।

भाजपा के लिए सबक

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता खेड़ा ने कहा ये चुनाव परिणाम ऐसे लोगों के लिए सबक है जो संविधान को बदलने की बात कर रहे थे। जनता ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने वालों को करारा जवाब दिया है।

"पीएम मोदी की खोई मुस्‍कान"

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा प्रधानमंत्री जी के चेहरे पर आज मुस्‍कान नहीं होगी, ये अच्‍छा नहीं लगाता। उन्‍होंने कहा ये 13 सीटों के उपचुनाव काफी अहम हैं। दरअसल, डेढ़ महीने बाद देश की जनता भाजपाको को संदेश देना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+