कांग्रेस की हिमाचल के बाद कर्नाटक में बड़ी जीत, जानिए दोनों राज्यों में लोकसभा चुनावों का गणित
karnataka assembly election Results 2023: कई राज्यों में हार का मुंह देख चुकी कांग्रेस के लिए पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत से जीवनदान मिला है।

Karnataka Election Results 2023: हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक भी कांग्रेस के हाथ में आ गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 224 में से 136 कांग्रेस को मिलनी तय है। भाजपा 64 पर सिमट गई। जेडीएस को 20 सीटों से संतोष करना पड़ा है। अक्टूबर 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें कांग्रेस ने 40, भाजपा ने 25 और अन्य ने 3 सीटें जीती थीं।
Recommended Video

हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक तो जीत की सिर्फ झांकी है। पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है, क्योंकि इसी साल राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। लगातार कई हार देखने वाली कांग्रेस के लिए कनार्टक की जीत जीवनदान जैसी है। इसका असर लोकसभा चुनावों में भी हुआ तो परिणाम बदलते देर नहीं लगेगी।
बात अगर कांग्रेस द्वारा लगातार जीते गए दो राज्यों कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की करें तो कर्नाटक में लोकसभा की सीटों की संख्या 28 है। इनमें से भाजपा ने 25, कांग्रेस ने दो व अन्य ने एक सीट जीती। वहीं, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की सीटों की संख्या चार है। चारों पर बीजेपी काबिज है।
कनार्टक में राज्यसभा की सीटें 12 हैं। इनमें से छह सीटों पर भाजपा और पांच सीटों पर कांग्रेस व एक सीट पर जेडीएस है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीट हैं। तीनों पर ही भाजपा है। लोकसभा व राज्यसभा चुनावों में दोनों ही राज्यों में भाजपा का पलड़ा भारी रहा हो, मगर हालिया विधानसभा चुनावों में बाजी मारने से कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में जीत को लेकर उत्साहित है।












Click it and Unblock the Notifications