महज तीन वोट से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत
चंडीगढ़। सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ कांग्रेस के वर्तमान विधायक जय तीरथ दहिया ने महज तीन वोटों से चुनाव जीत लिया है। तीरथ दहिया ने अनपे निकटतम प्रतियोगी इनेलो के उम्मीदवार को तीन वोट से मात दी है।

मुकाबला इतना कांटे की टक्कर का था कि नतीजे देखकर सभी चौंक गए। जानकारी के मुताबिक नतीजों के अनुसार जय तीरथ दहिया को 36703 वोट मिले जबकि इनेलो के उम्मीदवार इंद्रजीत दहिया को 36700 मतों से संतोष करना पड़ा।
वहीं भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण गहलावत को 34523 वोट मिले हैं। भाजपा मतों के हिसाब से राई सीट पर तीसरे स्थान पर रही।
गौरतलब है कि बहुत कम अंतर से चुनाव- में हार जीत से क्षेत्र में तनाव जैसा माहौल बन जाता है। हालांकि अभी तक कोई ऐसी खबर नहीं है। दरअसल, देश के चुनावों में ऐसे उदाहरण कई बार देखने को मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications